लोहार जाति को अनुसूचित जाति में रख कर हकमारी कर रही सरकार-सुनील कुमार शर्मा
बिदूपुर(वैशाली)।लोहार युवा मोर्चा की बैठक में लोहार जाति को अनुसूचित जन जाति में शामिल करने की मांग का प्रस्ताव पारित किया गया।भारत सरकार के जन जातीय मंत्रालय के द्वारा इसे स्वीकृति नही दिए गए और साथ ही साथ एक्ट 48 वर्ष 2006 को रद्द होने से लोहार जाति के लोगो को काफी हानि हो रही है।
उपरोक्त बाते मुख्य वक्ता डॉ सत्यनारायण शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने आरोप लगाया कि भारत सरकार का जनजातीय मंत्रालय लोहार अनुसूचित जाति के बच्चे को केंद्र की नौकरी में नौकरी नही दे रही है।यह संविधान और कानून के विरुद्ध है।उन्होंने कहा कि एक्ट 48 वर्ष 2006 के रद्द हो जाने से लोहार जाति ,जिसका अस्तित्व बिहार में नही है,वह समाप्त हो गया।परन्तु आज लोहार जाति को जनजाति की सूची में रखकर लोहार जाति के छात्र का हकमारी कर रहा है।उन्होंने बैठक में कहा कि एक सप्ताह के अंदर केंद्र सरकार जन जातीय मंतालय से इस गैर कानूनी अर्चन को समाप्त नही कराया तो पूरे बिहार में लोहार जाति के लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे।उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी इस अर्चन को समाप्त कराने की मांग की।यह बैठक प्रखण्ड के बिदूपुर स्टेशन मार्ग स्थित चौहरमल चौक के निकट आयोजित किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता रामजी शर्मा एवम सन्चालन सुनील शर्मा ने किया।
इस बैठक में आंदोलन को तेज करने को लेकर जिले के सभी प्रखंडो में कमिटी के गठन किया गया।अध्यक्ष पद पर बसंत शर्मा,उपाध्यक्ष रामवृक्ष शर्मा,महासचिव हरि भगवान शर्मा,वही युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर दिनेश शर्मा,उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा,महासचिव गजेंद्र शर्मा,सचिव पप्पू शर्मा,संगठन मंत्री सूरज शर्मा,सचिन शर्मा,महासचिव राकेश शर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा,नागेन्द्र शर्मा,शिव शंकर शर्मा,नाथू शर्मा,अमोद शर्मा,सुबोध शर्मा,रामचन्द्र शर्मा,कुंदन शर्मा,मुकेश शर्मा,अजय शर्मा,अरुण शर्मा,अशर्फी शर्मा,दयानन्द शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।




Recent Comments