
मांझी में मां सरस्वती की बनी हैं आकर्षक प्रतिमा व अनोखा पांडाल, देखने के लिए उमड़ रही हैं भीड़
मांझी (सारण) : धनी छपरा राम जानकी मंदिर परिसर में स्थापित मां सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा व अनोखा पांडाल देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। गांव के ही सुप्रसिद्ध मूर्तिकार व कलाकार ओम प्रकाश की कलाकृति की धूम है। गांव के युवक संजीव कुमार विक्की कुमार रत्नेश कुमार गोलू कुमार पिंटू कुमार बिट्टू कुमार सहित अन्य 67 युवकों ने कड़ी मिहनत कर 15 दिनों में पंडाल व मूर्ति का निर्माण किया है। पूजन में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आंका गया है।




Recent Comments