
मांझी। कोरोना वायरस के संक्रमण से सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा जारी लॉकडाउन ने समाज के हर वर्ग को बुरी तरह प्रभावित किया है। खासकर चैत महीने में भोजपुरी गायक कलाकारों को यह लॉक डाउन काफी खल रहा है। अनेक गायक कलाकारों द्वारा घरों में बैठकर लयबद्ध किये गए तथा सोशल मीडिया पर वायरल गीतों की होड़ सी लगी हुई हैं। भोजपुरी गायक कलाकार अपनी गीतों में एक तरफ लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं वही दूसरी तरफ इस महत्वपूर्ण अवधि में अपनी बेरोजगारी को बखूबी रेखांकित करते हुए सरकार से आर्थिक मदद की अपील कर रहे हैं। इन कलाकारों में गायक बिजेन्द्र गिरी पुलिस राय रमाशंकर सिंह रामेश्वर गोप साहेब गिरी दिवाकर सिंह तथा भोला सिंह आदि का सस्वर आग्रह काफी चर्चा में है।




Recent Comments