मांझी(सारण)। स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप ।अनुभव जिंदगी का। के सदस्यों ने चंदा एकत्रित कर पिछले दिनों ग़ैरतपुर दलित बस्ती में घटी आगलगी की घटना के शिकार ग्यारह पीड़ित परिवारों के बीच खाद्यान्न व वस्त्र आदि का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम में ग्रुप संचालक मनोज कुमार सिंह सोहैल अहमद संजीव शर्मा शिक्षक द्वय तारकेश्वर तिवारी विजेन्द्र तिवारी अरविंद सिंह गायक दिवाकर सिंह तथा संजीव गुप्ता आदि शामिल थे। इसके अलावा करीब एक दर्जन असहायों के बीच भी राशन आदि का भी वितरण किया गया।चंदा इकठ्ठा कर बांटा