तरैया, सारण। प्रखंड के तरैया बाजार में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी का पुतला जलाने के मामले में जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह समेत अन्य के खिलाफ तरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता द्वारा दर्ज कराए गए प्राथमिकी में कहा गया है कि तरैया विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी संजय कुमार सिंह एवं अन्य अज्ञात व्यक्तियों द्वारा तरैया बाजार में स्टेट बैंक के सामने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं सारण सांसद का पुतला दहन किया गया है। यह ऐसे समय में किया गया है जबकि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार सरकार द्वारा अनेकों प्रतिबंध लगाए गए हैं और राज्य भर में कर्फ्यू (धारा 144) लागू है। ऐसी स्थिति में उनके द्वारा पुतला दहन का कार्य करना धारा 144 का उल्लंघन है। ज्ञातव्य हो कि जाप सुप्रीमो पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों द्वारा राज्य भर में उनके गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। इसी कड़ी में तरैया बाजार में भी जाप प्रदेश सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया था। इसी संबंध में स्थानीय प्रशासन द्वारा यह प्राथमिकी दर्ज की गई है।
About The Author
Related Posts

Recent Post
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा अनुमंडल अस्पताल में लगातार दूसरे दिन ओपीडी ठप, मरीज हुए परेशान
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- मढ़ौरा में ठगी: गहना चमकाने के बहाने शिक्षिका के सोने-चांदी के आभूषण लेकर उचक्के फरार
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- दयालपुर टेहटी मोड़ सड़क जाम व आगजनी मामले में 6 नामजद और 70 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज
- देशी कट्टा और बाइक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
- छपरा में गूंजा ‘वन्दे मातरम्’, 150 वर्ष पूर्ण होने पर 1500 से अधिक लोगों ने लिया सामूहिक गायन में हिस्सा
- ब्रह्मपुर-बिशुनपुरा सड़क की जर्जर स्थिति पर विधायक ने जताई नाराजगी, दिए त्वरित मरम्मती के निर्देश
- समय से पूर्व पूरा हुआ अर्धवार्षिक परीक्षा का मूल्यांकन, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 29 सितंबर से नामांकन, 23 अक्टूबर को होगा मतदान
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- परसा: करंट लगने से मां-बेटे की मौत, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने दी सांत्वना
- मढ़ौरा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों में मातम
- छपरा: शिक्षक निर्वाचन की घोषणा के साथ आचार संहिता लागू, प्रशासन ने राजनीतिक दलों से मांगा सहयोग
- छपरा: श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुई विधायक छोटी कुमारी, क्षेत्रवासियों के लिए की सुख-समृद्धि की कामना
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- डॉ. उत्कर्ष राज ने एमबीबीएस फाइनल परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया पोखरेड़ा और तरैया का मान
- पुलिस एसोसिएशन ने एसीआर की विसंगतियों से अटकी पदोन्नति का उठाया मामला, पुलिस मुख्यालय भेजे गए संशोधित प्रस्ताव की मांग
- वाहन के धक्के से युवक की मौत, परिजनों मेें मची चीख-पुकार
- समाज के सजग प्रहरी थे भूपनारायण बाबू: रामबाबू
- छपरा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान: शिल्पी पोखरा परिसर में विधायक ने किया श्रमदान
- विद्यार्थी सहयोग शिविर का हुआ आयोजन
Recent Comments