गोरखपुर, 15 मई, 2021: भारतीय रेल द्वारा ऑक्सीजन टैंकरों की त्वरित ढुलाई कर देष में ऑक्सीजन आपूर्ति बनाये रखने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। कोरोना महामारी के इस दौर में गोरखपुर एवं आसपास क्षेत्र के लोगों को राहत पहुंचाने हेतु 14 मई,2021 को 23.52 बजे दुर्गापुर से प्रस्थान कर ‘ऑक्सीजन एक्सप्रेस‘ दो टैंकरों में 40 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन लेकर 15 मई,2021 को 12.10 बजे पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर स्थित नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर पहुंची । नकहा जंगल स्टेशन पर जिला प्रशासन एवं रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सुरक्षित तरीके से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की डी-कैंटिंग (निस्तारण) की गई।
संरक्षित, सुरक्षित एवं तीव्रता से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन टैंकरों की ढुलाई कर पूर्वोत्तर रेलवे ने गोरखपुर एवं आसपास की जनता के लिये 40 मीट्रिक टन ‘प्राण वायु आॅक्सीजन‘ की आपूर्ति कराई, जिससे यहाँ के जरूरतमंद लोगों को काफी राहत हुई है। इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस का संचलन निर्बाध गति से किया गया और इस ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने मात्र 12 घंटे में 840 किमी. की दूरी तय की ।
इसके पूर्व, दुर्गापुर से पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह स्टेशन पर 03 ऑक्सीजन एक्सप्रेस टैंकरों के माध्यम से कुल 120 मीट्रिक टन लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाया जा चुका है, जिसकी आपूर्ति वाराणसी एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में की गई है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली ।
इनपुट/पंकज कुमार सिंह,मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी,
गोरखपुर।

फोटो परिचय – फोटो नम्बर 1 नकहा जंगल रेलवे स्टेशन पर पहुंची आक्सीजन एक्सप्रेस ।
फोटो नम्बर 2 नकहा जंगल रेलवे स्टेषन पर आक्सीजन एक्सप्रेस से लिक्विड मेडिकल आक्सीजन की डी-कैंटिंग (निस्तारण) ।

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
प्रेस विज्ञप्ति संख्या-02

गोरखपुर, 15 मई, 2021: रेलवे प्रषासन द्वारा परिचालनिक कठिनाइयों एवं पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण निम्न विषेष गाड़ियों का निरस्तीकरण निम्नवत करने का निर्णय लिया है।

निरस्तीकरण –

  • 05325 टनकपुर-दिल्ली विषेष गाड़ी 17 मई,2021 से अगले आदेष तक निरस्त रहेगी ।
  • 05326 दिल्ली-टनकपुर विषेष गाड़ी 18 मई,2021 से अगले आदेष तक निरस्त रहेगी। (पंकज कुमार सिंह) मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख,
    गोरखपुर।