
नगरा (सारण) : प्रखंड के खैरा थाना में विभिन्न कांडों में जप्त किए गए अवैध शराब को जिला प्रशासन के आदेशानुसार नगरा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं एक्साइज इंस्पेक्टर तथा थानाध्यक्ष खैरा के देखरेख में विनष्ट किया गया। इस बाबत उत्पाद निरीक्षक विनोद कुमार विनोद ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश अनुसार विभिन्न मामलों में जप्त 348 लीटर देसी एवं 1 लीटर से कुछ ज्यादा विदेशी शराब को नष्ट किया गया। विनष्टीकरण के दौरान नगरा प्रखण्ड के बीडीओ श्रीनिवास , उत्पाद निरीक्षक मनोज कुमार मनोज खैरा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह , जवान राजेंद्र सिंह , ग्रामीण पुलिस जावेद इकबाल , जवान रोहित कुमार , सुमन्त कुमार , रजनीश तथा अन्य शामिल थे।




Recent Comments