
लियो क्लब ने अपने घूम-घूम कर चलाया स्वच्छता जागरुकता अभियान

छपरा : अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्ल्ब्स इंटरनेशनल की युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण डिस्ट्रिक्ट 322 ई ने आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शहर के स्थानीय छपरा जंक्शन के बाहर यात्रियों तथा राहगीरों को पर्ची बाँट कर जागरुकता अभियान चलाई तथा गंदगी से फैलने वाली बीमारियों से अवगत कराते हुए समझाया और अपने आस – पड़ोस सफ़ाई रखने की हिदायत दी ।

क्लब के अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव ने कहा की साफ सफाई रखने से एक अच्छे समाज का निर्माण होता है ।
उक्त अवसर पर क्लब के उपाध्यक्ष अमरनाथ, लायंस क्लब छपरा टाउन के अध्यक्ष कुंवर जायसवाल , लियो क्लब के सचिव विकास समर, संयुक्त सचिव अली अहमद , कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, तथा एन्वाइरन्मेंट चेयरपर्सन मो. नसीरुद्दीन ‘ सनी पठान’ , संदीप , स्वराज इत्यादि सद्स्यगण उपस्थित थे ।
उक्त जानकारी पी आर ओ लियो आलोक गुप्ता ने दी और कहा की लियो क्लब सदैव समाज मे ऐसी जागरूकता के हित मे कार्य करती रहती है ।




Recent Comments