मढ़ौरा में विधुत चोरी का दो लोगों पर केस

मढ़ौरा . स्थानीय थाना में बिजली विभाग ने चोरी से बिजली जलाने के आरोप में दो लोगों पर केस किया हैं.थानाध्यक्ष को दिए गये आवेदन बताया गया हैं कि विभाग के छापामारी दल द्वारा छापामारी कर एल टी लाइन से पीवीसी तार का टोंका फंसाकर कर घूरना गांव के अम्बिका राय बिजली जला रहे थे। जिनके ऊपर विभाग ने अठारह हजार सत्तर रूपये का बिजली राजस्व के क्षतिपूर्ति का दावा किया हैं. वहीं दूसरा व्यक्ति हसनपुरा गांव का ज्वाला शर्मा हैं .जिनपर भी एल टी लाइन से पीवीसी तार का टोंका फंसा विधुत चोरी से जलाने का आरोप हैं.विभाग ने श्री शर्मा पर चौंतीस हजार आठ सौ उन्नीस रूपये राजस्व क्षति का दावा किया हैं.विभाग द्वारा ये भी बताया गया हैं कि हसनपुरा निवासी श्री शर्मा का 22 अप्रैल 18 को ही अठारह हजार पांच सौ पांच रूपये बकाया के कारण विधुत कनेक्शन काट दिया गया था।फिर भी इन्होनें बिना आरसी-डीसी कराए ही चोरी से पीवीसी तार से टोंका फंसाकर बिजली चोरी छिपे जलाया जा रहा था.ज्ञात हो ही विभाग मार्च महीनें में राजस्व वसूली के लेकर सख्त रवैया अपनाया हैं.जिससे अधिक राशि रखने वालों के भी विधुत कनेक्शन काटे जा रहे हैं.




Recent Comments