दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा (सारण)।  स्थानीय प्रखंड सभागार में शनिवार को पंचायती राज विभाग की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान टीबी से ग्रसित 25 मरीजों के बीच ‘निक्षय पोषण किट’ का वितरण किया गया। किट का उद्देश्य मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि मरीजों को दवा के साथ संतुलित खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। पोषण कीट में आटा, सोयाबीन, मसूर दाल, चना, सत्तू और गुड़ को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। योजना के संबंध में बताया गया कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर संदिग्ध मरीजों की पहचान और स्क्रीनिंग की जा रही है। इस कार्य में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम के साथ-साथ विकास मित्र और जीविका दीदियां सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं, ताकि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रहे।इस अवसर पर बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, पंचायती राज पदाधिकारी अजय कुमार, मुखिया परमात्मा राय, हरेश पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य कर्मी में टीबी सुपरवाइजर सोनू कुमार समेत अन्य भी मौजूद रहे।