
जदयू संसदीय दल के राज्य सभा सांसद का मशरक में गर्मजोशी के साथ हुआ भब्य स्वागत
मशरक(सारण) जदयू संसदीय दल के नेता व राज्य सभा सांसद आरसीपी सिंह का मशरक में फुलमाला पहना कर गर्मजोशी के साथ भब्य स्वागत किया गया। जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जदयू कार्यकर्ताओं ने नीतिश कुमार जिन्दाबाद, आरसीपी सिंह जिन्दाबाद का जमकर नारेबाजी लगाते हुए फुलमाला पहनाया तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया। पटना से सिवान जाने के क्रम में वे मशरक प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर कुमार सिंह के कार्यालय के पास कुछ देर के लिए रूके थे। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अमर कुमार सिंह, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष रामाधार सिंह, इसुआपुर के अध्यक्ष छबिनाथ सिंह मुखिया राजकिशोर सिंह, पानापुर के बब्लू सिंह, मशरक प्रखंड जदयू महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कुमारी सबिता सिंह, उमा प्रसाद, शुभनारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। सांसद आरसीपी सिंह ने पत्रकारों से कहा कि अब तक हुए नौ लोक सभा क्षेत्र से सभी एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हो गई। 6 पर जदयू तथा तीन पर भाजपा काफी मतों से जीत रही है। देश में एनडीए के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार जाति-मजहब के नाम पर नहीं, बल्कि अपने 13 वर्षों के काम के आधार पर मजदूरी मांग रहे हैं। सांसद सिंह ने कहा कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी के शासन काल में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है और एनडीए का लक्ष्य बिहार के हर कोने में विकास करना है। हमलोग विकास के सहारे ही जनता से मजदूरी मांग रहे हैं। अब जनता सब समझ रही है देश में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनेगी। केंद्र सरकार ने आंतकवाद के खिलाफ बहुत ही अच्छा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर हायतोबा मचाने वाले जान लें नरेन्द्र मोदी पिछड़ी जाति के हैं, वह क्यों आरक्षण खत्म करेंगे।




Recent Comments