
बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए स्किल ट्रेनिंग का किया गया आयोजन
बिदूपुर (वैशाली) : बिदूपुर प्रखंड के एक निजी स्कूल में डाक्टर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के माध्यम से बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों के लिए स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर डाक्टर सुभाष चंद्रा फाउंडेशन के वरिये पदाधिकारी विमल राज ने स्किल ट्रेनिंग के माध्यम से बताया की केवल शिक्षा लेकर डिग्री प्राप्त कर लेने से नौकरी नहीं मिलती आप को स्माट सिटी की तरह विकसित होकर स्माट बन्ना होगा , आप के निम्न गुणवत्ता जैसे इन्टरभियू के समय प्रवेश करने की कला , सामने बैठने की कला, बात करने की कला , वस्त्र पहनने की कला ,प्रवेश करते समय भय मुक्त रहने की कला साथ ही साथ जीस सेक्टर में साक्षात्कार के लिए जा रहे हैं उस सेक्टर के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें और जो भी प्रशन पूछे जाएं उसका उत्तर कांफिडेंस के साथ मुस्करा कर दें। फाउंडेशन के वरिये पदाधिकारी प्रियंक प्रियेदर्शी ने कार्यशाला में भाग लेने वाले उन सभी युवा युवतियों से बारी बारी अपने अपने सुझाव देने के लिए आग्रह किया बहुतों ने अपने अपने सुझाव भी दिए। तीन घंटे के कार्यशाला अवधि के दौरान बैठे वरिष्ठ दर्शक दीर्घा से भी अपने विचार व्यक्त किया। जिसमें अनीलांशु संस्थान के सचिव राजीव रंजन के संयुक्त धन्यवाद ज्ञापन से समाप्त हुआ ।




Recent Comments