परसा-सिवान परसा एसएच 73 पर थाना क्षेत्र के सगुनी नहर के समीप देर रात अज्ञात वाहन की ठोकर से एक वृद्ध व्यक्ति की घटनास्थल पर मौत हो गई।घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा परसा पुलिस को दिया गया।जिसकी सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पाई है।इस सम्बंध में थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि शव को पहचाना नही किया जा सका है।