फतेहपुर (उ०प्र) शराब के लती दो दोस्त पहले शराब पीते है फिर पैसा न देने पर दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, कानपुर रेफर
✍अरुणकुमार केशकर खागा फतेहपुर (उ०प्र०):-फतेहपुर (उ०प्र) २२अक्टूबर हुसेनगंज थाना क्षेत्र में दो दोस्तों ने मिलकर पहले चौराहे के ठेके से शराब खरीदा और दोनों ने मिलकर चौराहे से दूर एक खेत मे बैठकर पिये बाद में और शराब लाने को लेकर दोनों में बहस हो गई देखते ही देखते बात इतनी बिगड़ गई कि दोनों में हाथा पाई होने लगी तभी एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया।
गोली( फायर ) की आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीण व राहगीर पहुच गए और UP 100 डायल व स्थानीय पुलिस को सूचना दी,रहगीरो से सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल को तुरंत सीएचसी में भर्ती कराया फस्टेट ( प्राथमिक उपचार) के बाद जिलाअस्पताल लाया गया जंहा चिकित्सको ने युवक की हालत गंभीर देखतेहुए कानपुर रेफर कर दिया है।
•गोली मारने वाला दोस्त का नाम:-राममिलन यादव पुत्र बाबू यादव उम्र 38 वर्ष निवासी पहाड़पुर थाना हुसैनगंज.
•घायल युवक का नाम: विपिन पुत्र धनराज उम्र 25 वर्ष निवासी जरार थाना हुसैनगंज.




Recent Comments