राजस्थान बूंदी बिजौलियां चर्चाये चली सीसी रोड : बूंदी से भी होगा शुरू,करलो चाहे खोड :
✍न्यूज इनपुट दिलीप मेहता मांडलगढ़ राजस्थान बूंदी से बिजौलियां सीसी रोड का कल बिजौलियां में शिलान्यास के बाद बूंदी के भाजपा नेताओ को नहीं बुलाने के बाद वहां के भाजपाई रातो रात लामबंद होकर मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर मंत्री युनुस खान तक को मोबाईल पर बतियाते रहे।
बूंदी भाजपा नेताओ का मानना है कि बिजौलियां से शुरू करने पर उनको कोई गिला शिकवा नहीं है लेकिन अगले साल चुनाव होंगे तो जनता में मैसेज गलत जायेगा । दुसरी और उनको भी नहीं बुलाना और भारी पड गया। देर रात को ही इस बात पर निर्णय हुवा कि यह सीसी रोड करीब 1 माह के अंदर दोनो और से एक साथ शुरु होगा । अब यह रोड बूंदी से भी शुरू होगा । नई तकनीक की मशीन जिसकी लागत करीब 6 करोड की है वह दो आयेगी और बूंदी व बिजौलियां से एकसाथ शुरू होगा।
जानकारी के अनुसार मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के कारण ऐसा किया गया है। बूंदी के दिग्गज भाजपा नेता राधेश्याम बैरागी ने बताया था कि उन्होने देर रात को ही मुख्यमंत्री व मंत्री युनुस खान को अवगत करा दिया था । आज सुबह बूंदी से लगातार दुसरी बार भाजपा विधायक अशोक डोगरा ने बताया कि काम कहीं से भी हो जनता को सुविधायें मिलनी चाहिये । उन्होने बताया कि सीसी रोड का कार्य एक साथ दोनो तरफ से शुरू होगा और आमजन को बडी राहत मिलेगी। डोगरा ने बताया कि राजस्थान में वसुंधरा राजे के नेतृत्व में भाजपा सरकार विकास के प्रति चिंतित है और तेजी से विकास के काम करा रही है ।




Recent Comments