नौतन :-इलाज के दौरान बाबूजान की मौत-इंसाफ के लिए ग्रामीणो ने शव को रख प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन
दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :–नौतन — विगत 29 तारीख को दक्षिण तेलूवा पंचायत के शेख टोली गाँव मे जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट मे दो पक्षो के लगभग दर्जन भर लोग घायल हुये थे जिसमे बाबूजान मिया तथा शेख भोला की स्थिति चिंताजनक जनक बता कर सदर अस्पताल बेतिया प्रभारी ने पटना पीएम सीएच को रैफर किया था जिसमे बाबूजान मिया का इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गया वही शेख भोला की स्थिति भी चिंताजनक बताया गया है बाबूजान मिया की मौत की खबर से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई है तथा परिजनो के साथ पुरा गांव शोक मे डुब हुआ है परिजनो का मानो सब कुछ खो गया रो रोकर बुरा हाल है ।

अन्याय को देख ग्रामीणो मे रोश व्याप्त था ग्रामीणो ने बाताया कि बाबूजान मिया के परिवार के साथ अत्याचार हुआ है मोटी रकम खर्च कर शेख मजमिल के परिवार वालो ने प्रशासन को भी अपने पक्ष मे कर लिया है जिससे पुलिस प्रशासन कोई पहल नही कर रही है जिसको लेकर ग्रामीणो ने शव को रख प्रदर्शन किया तथा बताया कि जब तक पुलिस प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नही की जाती है तब तक हम शव संस्कार नही करेंगे तथा प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते रहेंगे उन्होंने यह भी बताया कि बाबूजान मिया के परिवार के लोगो पर मिर्ची पावडर का घोल आखो पर डालकर पिटा गया क्योंकि अमीरी का धौंस तथा दबंगता को लेकर को लेकर मारपीट किया गया ।




Recent Comments