प्रदीप पांडेय

गोंडा : प्रसपा (लोहिया) जनपद गोण्डा द्वारा पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन ‘एकता दिवस’ के रूप में इटियाथोक कस्बे के रामदेव प्रसाद शुक्ल स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने अनेक लोगो की मौजूदगी में केक काटा तथा छात्र छात्राओ और उपस्थित लोगों में फलों तथा मिठाइयों सहित केक का वितरण हुवा। श्री शुक्ल तथा उपस्थित सभी गणमान्य लोगों नेताजी को उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घआयु प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

इस अवसर पर सह मंडल प्रभारी मन्टू काजी, जिला महासचिव हरि शंकर सिंह, मदन मोहन मिश्र, गोविंद शिल्पकार, जिला सचिव संतराम तिवारी, नगर अध्यक्ष गोण्डा अब्दुल अतीक, विधान सभा अध्यक्ष मेहनोन मंशाराम मिश्र, अनसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ट के जिला अध्यक्ष संत शरण हितकारी सहित अनेक क्षेत्रवासी एवं कालेज के तमाम छात्र छात्राये मौजूद रहे।