जीविका ने बैंक परिसर में लगाया मेगा क्रेडिट कैंप

गुठनी(सिवान) :

प्रखंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई (जीविका) गुठनी एवं उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक गुठनी के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को बैंक परिसर में मेगा क्रेडिट लिंकेज कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीविका के सूक्ष्म वित्त प्रबंधक दयानंद भारती, जीविका के जिला वित्त प्रबंधक मनीष कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा, शाखा प्रबंधक रवींद्र कुमार , यूबीजीबी के कार्यालय सहायक जुली कुमारी , कैशियर विनीत कुमार राय, क्षेत्रीय समन्वयक चंद्रकांत कुमार, सामुदायिक समन्वयक श्रीराम साह, पिंटू कुमार, मुन्ना कुमार एवं जय प्रकाश साह की मौजूदगी में जीविका के 70 स्वयं सहायता समूह को एक करोड़ रुपए से अधिक नगद राशि देकर वित्त संपोषितकिया गया। प्रखंड परियोजना प्रबंधक आमोद कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक के गुठनी शाखा में 170 स्वयं सहायता समूह की क्रेडिट लिंकेज है, इसके माध्यम से समूह से जुड़े लगभग दो हजार दीदियां छोटे-छोटे स्वरोजगार कर स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर सूक्ष्म वित्त प्रबंधक ने कहा कि महिलाओं में आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में क्रेडिट लिंकेज कर अहम भूमिका निभाया जा रहा है। यह जीविका दीदी के बढ़ते कदम का परिचायक है। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।