
मढ़ौरा(सारण) ।
राष्ट्रीय जनता दल और कर्पूरी विचार मंच के द्वारा नगर उप मुख्य पार्षद राखी कुमारी के आवास पर जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई । समारोह में सभी वक्ताओं द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की जोरदार मांग की गई । इस दौरान मढ़ौरा में कर्पुरी जी की आदमकद प्रतिमा लगाने के लिये प्रयास का प्रयाश शुरु करने का निर्णय लिया गया । इस अवसर पर शिव कुमार गुप्ता, युवा नेता विनोद माझी, वार्ड पार्षद अमरजीत प्रसाद, पार्षद प्रतिनिधि शंभू महतो ,अनूप ठाकुर ,छठी लाल चौरसिया , संजय ठाकुर , रमेश ठाकुर ,मुन्ना ठाकुर, मिथिलेश ठाकुर, सहित अन्य लोग उपस्थित थे कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्पूरी विचार मंच के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता द्वारा किया गया।




Recent Comments