मढ़ौरा। बीजेपी पूर्वी मंडल द्वारा मुबारकपुर बाजार पर जननायक कर्पुरी ठाकुर की 97वीं जयंती उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई ।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा की गई । इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर सभी से चलने का आग्रह किया । श्याम नंदन विद्रोही ने कर्पूरी जी की सादगी और आचरण की चर्चा की । इस अवसर पर तारा देवी,अर्धेंदू शेखर, कविता देवी, सविता देवी , रेनू देवी, अशरफ अली, राजेंद्र पांडे, रामायण पांडे, कुंदन सिंह, रामबाबू सिंह, राजेश्वर राय, शंफूल , लाल बाबू सिंह सहीत अन्य उपस्थित थे । धन्यवाद ज्ञापन मंडल महामंत्री धर्मनाथ सिंह ने किया ।