छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के नेवारी गांव में दो पक्षों में गिट्टी और बालू अदान-प्रदान को लेकर हुए मारपीट में दोनों पक्षों से 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें एक पक्ष से रामजीत महतो ने सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें राधा महतो,राजदेव महतो, मनोज महतो,पंकज महतो,दरोगा शर्मा,बालकिशुन महतो,राजपति देवी व बबिता देवी को आरोपित किया है।वही दूसरे पक्ष से राजदेव प्रसाद ने छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।जिसमें रामजीत महतो,संजय महतो,अजय महतो,माला कुमारी, भगमनी देवी व नीतू देवी को आरोपित किया है।