तरैया में किसान के बेटे-बेटियों ने दिखया प्रतिभा,मैट्रीक परीक्षा में प्राप्त किये बेहतर अंक
तरैया06.04.2019:
मैट्रिक परीक्षा में इस बार प्रखण्ड के कई किसानों के बेटे-बेटियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रखण्ड स्तर पर टॉप अंक प्राप्त किये है।

हरखपुरा निवासी किसान बिहारी राय के पुत्र विशाल कुमार यादव ने 82% और नेवारी निवासी किसान
अजब नारायण सिंह के पुत्र राणा कुमार कुशवाहा ने 82.6% अंक प्राप्त कर अपने प्रखण्ड का नाम रौशन किया है।

प्रखण्ड टॉपर छात्र विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और अपने गुरु अवधेश गुप्ता,अशोक लाल,एसके कोचिंग एवं अन्य गुरुजनों को दिया है।

वही राणा कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाई मुकेश अभिनंदन को दिया है।

फरीदनपुर निवासी अखबार विक्रेता गणेश रजक का नाती शाहिल कुमार बैठा ने 78.6% अंक प्राप्त किया है।इसने अपनी सफलता का श्रेय अपने नाना,मामा और गुरुजनों को दिया है।ईधर लड़को ने अगर 82% अंक प्राप्त किया है तो लड़किया भी इसबार उनसे पीछे नही है।

पचभिण्डा निवासी प्रवीण कुमार सिंह की पुत्री पलक कुमारी ने 81.6% अंक प्राप्त किया है।इस बार ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छत्राओं ने बेहतर अंक लेकर यह साबित कर दिया है कि अब गाँवो में भी प्रतिभा की कमी नही है।




Recent Comments