*योगी सरकार ने जारी किया अपना रिपोर्ट कार्ड: कहा- 100 दिनों का कार्यकाल एक प्रभावी पहल*

——-
दैनिक खोज खबर प्रादेशिक डेस्क
——
लखनउ:
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल का “पोर्ट कार्ड” पेश किया और कहा कि एकात्म मानव समाज के प्रणेता दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय के सपने को साकार करने की दिशा में इन 100 दिनों की कार्यावधि एक प्रभावी पहल है और इसके सकारात्मक परिणाम दिखायी देने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जनता ने केन्द्र की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों पर भरोसा करते हुए भाजपा को गत विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिया। परिवर्तन, विकास और गरीबों के सशक्तीकरण के लिये गत 19 मार्च को शपथग्रहण करने वाली इस सरकार का मात्र 100 दिन छोटा सा कार्यकाल हुआ है।




Recent Comments