प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी चढ़ा परिजनों के हत्थे, जम कर हुई धुनाई
कुलदीप महासेठ, अमनौर

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने जमकर धुनाई की. जिसे देख बचाने गयी प्रेमिका को भी चोटें आई हैं. सुचना मिलने के बाद अमनौर पुलिस मौके पर पहुंच लहुलुहान हालत में पड़े युवक व उसके प्रेमिका को लेकर अमनौर पीएचसी में इलाज कराने आयी. उक्त वाक्या स्थानीय थाना क्षेत्र के  कैतुका लच्छी  गांव की है. जहां  छपरा अभिमान गांव के प्रेमी युवक  प्रेमिका से मोबाइल फोन पर बात की तथा  उसके बुलावे पर बीती रात अपने प्रेमिका के घर पहुंच गया. दोनों एक दूसरे से प्यार भरी बाते साझा  कर रहे थे कि घरवालों  ने देख लिया. 

जिसके बाद परिजनों ने उक्त युवक को जमकर पिटाई करने लगे. वही बीच -बचाव करने पहुंची युवती को भी  खासी पिटाई होने लगी. हो हल्ला की आवाज सुन स्थानीय ग्रामीण जूट गये  तथा बीच बचाव किया. सूचना पाकर पहुची पुलिस ने प्रेमी युगल को  अपने कब्जे में ले पीएचसी में इलाज के लिये भर्ती कराया. इधर थाने में पहुंचे प्रेमी युगल ने एक दुसरे के साथ जीने मरने की बात पर अड़े हुए हैं.   इसको लेकर दोनों  के परिजनों  के बीच तनाव ब्याप्त है. समाचार प्रेषण तक  इसका निदान समाजिक स्तर से निकलने के लिए  क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधि व प्रबुद्ध लोगों ने थाने पहुंच पहल  करने में लगे हुए हैं.