योगी बाबा जिला स्तरीय प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा के चौथे चरण में 800 से अधिक परीक्षार्थी हुये शामिल

जलालपुर(सारण) : क्विजक्लब देवरिया के तत्वावधान में आयोजित योगी बाबाजिला स्तरीय प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता परीक्षा 2019 के चौथे चरण में मंगोलापुर मठिया संवरी पूरी टोला , जी एस बंगरा,गैलेक्सी रेजिडेंशियल पब्लिक स्कूल जलालपुर मैं आयोजित परीक्षा में 800 से अधिक प्रतिभागी छात्र छात्राओं ने शिरकत किया ।इस संबंध में जानकारी देते हुए परीक्षा आयोजक मंडल के अध्यक्ष अखिलेश्वर पांडेय ने बताया कि पांच चरणों में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता मे चयनित होने 300 प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को 7 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन जलालपुर के पास स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मंगोलापुर मठिया में किया जाना है ।प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराजगंज के लोकप्रिय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल होंगे ।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि व सारण जिला पत्रकार संघ के पदाधिकारी दीप प्रज्वलन के द्वारा करेंगे ।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम 10:00 बजे पूर्वाह्न से निर्धारित है।