इसुआपुर में महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण संपन्न
#रजनीश रंजन/इसुआपुर(सारण) । जिले का प्रसिद्ध महावीरी अखाड़ा सह झंडा मेला शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । प्रखण्ड के दर्जनों गांवों से हाथी घोड़े व गाजे-बाजे के साथ अखाड़ा जुलुस गंवारा घुमते संध्या पहर मुख्यालय बाजार इसुआपुर पहुंचे । जहां महावीरी झंडे का मिलान हुआ ।

अचितपुर, इसुआपुर,बिशुनपुरा,आतानगर तथा पुरसौली अखाड़ों के पूजा समितियों द्वारा जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक जनक सिंह, किसान एकता मंच के संयोजक तथा प्रखण्ड प्रमुख पति अजय राय, प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा,बिगन मांझी, राजकिशोर सिंह, रामप्रकाश दास, अरविंद चौरसिया, भाजपा नेता धीरज कुमार सिंह, जदयू के प्रखण्ड अध्यक्ष छबीनाथ सिंह, रामाधार सिंह,टनू सिंह, समेत दर्जनों जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य लोगों को पगड़ी देकर सम्मानित किया गया । वहीं पूर्व विधायक जनक सिंह ने भी निजी तौर पर पूजा समिति के सदस्यों तथा गणमान्य लोगों को पगड़ी देकर सम्मानित किया । बीजेपी नेता धीरज कुमार सिंह ने अखाड़ों के लाइसेंसधारियों को बजरंग बली की मुर्ति भेंट की । मुखिया संगम बाबा ने रामपुर अटौली,भगवानपुर, चांदपुरा के लाइसेंस धारकों को तलवार तथा बुजुर्गों व युवाओं को पगड़ी देकर सम्मानित किया । महावीरी पूजा समिति इसुआपुर के सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक जनक सिंह तथा जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया । वहीं अचितपुर मंच का उद्घाटन जदयू नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,बिशुनपुरा मंच का समाजसेवी सत्यदेव प्रसाद,आतानगर मंच का भाजपा नेता धीरज कुमार सिंह तथा समाजसेवी नागेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से तथा पुरसोली मंच का उद्घाटन स्थानीय बीडीसी कमल किशोर सिंह ने किया । मेले में सीएचसी इसुआपुर तथा सुशीला होमियो केयर द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था । सूचना केन्द्र के माध्यम से उद्घोषक राजेश सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह कुशवाहा तथा महादेव प्रसाद द्वारा मेले की चाक-चौबंद व्यवस्था पर नियंत्रण रखा गया था । वहीं प्रशासनिक स्तर पर मेंले में एसडीओ तथा एसडीपीओ मढ़ौरा के अलावे मशरक, मढ़ौरा, तरैया, अमनौर, इसुआपुर व पानापुर प्रखण्ड तथा अंचल के बीडीओ,सीओ तथा अन्य वरीय पदाधिकारी मजिस्ट्रेट के रुप में तैनात थे । वहीं तरैया, मशरक, इसुआपुर, अमनौर, भेल्दी,रिविलगंज, जलालपुर,सहाजितपुर, दाउदपुर,गौरा,मकेर, मढ़ौरा के थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद थे । जिला मुख्यालय से भी पहुंचे महिला व पुरूष पुलिस बल के सैकड़ों जवान तथा बीएमपी के जवान मेला ड्यूटी में लगे हुए थे । वहीं मेले की विधि व्यवस्था को नियंत्रित रखने में अमरनाथ प्रसाद, विशेश्वर चौरसिया, शत्रुध्न प्रसाद, शारदानंद सोनी,भी मुकेश चौरसिया, किशोर कुमार,मदन सिंह , पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह कुशवाहा व अन्य सदस्य लगे हुए थे ।