
यूपी : सीतापुर जिले में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ ईद का त्योहार मनायी गयीं
– ईद की नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी
– ईद की खुशी में जगह-जगह दी गई दावत, दिन भर चलता रहा ईद मुबारकबाद
रुचि सिंह सेंगर, सीतापुर/रामकोट (यूपी) : सीतापुर शहर सहित रामकोट कस्बे के जामा मस्जिद व ईदगाह सहित क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में बुधवार को ईद की नमाज अदा कर अमन व चैन की दुआ मांगी गई। इसके बाद एक दूसरे से गले मिलकर मुस्लिम सहित हिन्दू समाज के लोगों ने भी ईद की मुबारकबाद दी। रामकोट के अलावा कचनार, बीहटगौर व महमूदपुर ईदगाहों सहित क्षेत्र के सभी मस्जिदों में नियत समय पर पारंपरिक ढंग से ईद की नमाज अदा कर हर्ष व उल्लास के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। इस दौरान ईद मुबारकबाद व सेवईया खाने-खिलाने का सिलसिला देर रात तक चलता रहा।
ईद के मौके पर रामकोट प्रधान प्रतिनिधि रामनिवास वर्मा, थानाध्यक्ष उमकांत दीपक व पुलिस बलों ने कई ईदगाहों के पास पहुंच कर मुस्लिम धर्मावलंबी लोगों को गले मिलकर ईद की बधाई दी।
*ईद की खुशी में जगह-जगह दी गई दावत*
रामकोट । ईद के त्योहार पर क्षेत्र में जगह-जगह दावत दी गई। मुस्लिम भाईयों ने हिन्दू भाईयों को भी निमंत्रण देकर ईद की सेवईंयां खिलाई। हिन्दू भाईयों ने भी गले लगकर मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम भाईयों ने दो-तीन दिन पहले से ही लोगों को दावत में आने का निमंत्रण दे रखा था। लिहाजा स्थानीय कस्बा स्थित सिद्दीकी भवन, रियाज सिद्दीकी, पत्रकार रियासत अली सिद्दीकी व असगर अली के आवास पर थानाध्यक्ष उमाकांत दीपक व थाना स्टाफ सहित क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में आयोजित सेवई दावत में लोग सेवइयां खाने पहुंचे। ईद का जश्न मंगलवार की शाम चांद देखने के बाद से ही शुरू हो गया था। बुधवार को नमाज अदा करने के बाद मुसिलम भाईयों ने जमकर खुशियां मनाई।




Recent Comments