गोरखपुर :चोरी करते समय दो चोर रंगे हाथ गिरफ्तार
#संजय कु गुप्ता
गोरखपुर
खजनी थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में गुरुवार की रात 1 बजे चोरी करते समय घर के परिजनों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया।परिजनों द्वारा 100न0 सुचना पर पहुची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।कई चोरी के घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
मिली जानकारी के मुताबिक तेतरिया गांव निवासी अजीत सिंह पुत्र सतेंद्र सिंह सड़क के किनारे अपने घर में सो रहे थे करीब 1 बजे रात में सड़क पर जोर से आवाज सुनाई दी जिसके कारण परिवार के लोगो की नीद खुल गयी।अजीत सिंह दरवाजे के आहट से देखे की दरवाजे के सामने लगे मोटर को दो ब्यक्ति खोल रहे है।अजीत के शोर मचाने पर परिवार के लोगो ने चोर को रगें हाथ मोटर सहित पकड़ लिया साथ में घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी जो सवार होकर चोर चोरी करने आये थे। चोरो की पहचान खजनी थाना क्षेत्र के पुरासपार निवासी गोलू उर्फ़ कृष्णा यादव पुत्र श्री भागवत और पहहुआ निवासी चंद्र भूषण यादव पुत्र स्व0बेचन यादव और100 न0 सुचना पर पहुची पुलिस ने दोनों चोरो को गिरफ्तार कर लिया।कस्टडी में लेकर पुलिस ने चोर से क्षेत्र में हुई चोरी की घटना के बारे में पूछताछ कर रही है।कई घटना का पर्दाफास होने की उम्मीद है।




Recent Comments