
संजय विजित्वर
हाजीपुर:आगामी 2020 की बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा बिहार सेना ने अपने विज्ञप्ति के माध्यम से दो उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है। बिहार में नयी पार्टी के रूप में युवा बिहार सेना , युवाओं के सम्मान के लिए, बिहार के बहुमुखी विकास के लिए, बिहार को बेरोजगारी मुक्त बनाने के लिए, हरेक हाथ को रोज़गार और हर घर को रोटी के लिए, बिहार को कोटा हब बनाने के लिए, महिला सुरक्षा हेतु, बिहार का किसानी व्यवस्था को हरियाणा और पंजाब से बेहतर बनाने के लिए चुनावी बिगुल फूंका है और इस क्रम में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो उम्मीदवार के नाम की घोषणा की है।
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को मद्देनजर युवा बिहार सेना ने अपने दो उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जिनमें पहला उम्मीदवार संतोष कुमार को बांकीपुर विधानसभा से, वहीं दूसरे उम्मीदवार विवेक कुमार पासवान को बेगूसराय बखरी विधानसभा से मैदान में उतारा है।




Recent Comments