• आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पुलिस पर पथराव

• सीओ,समेत दो पुलिसकर्मी घायल

गड़खा। गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग पर रसूलपुर के समीप सोमवार सुबह अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।जिसमें बताया जा रहा है कि सूचना पाकर जाम हटाने पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों पर आक्रोशितों ने पथराव किया। जिसमें गरखा सीओ, खैरा थानाध्यक्ष एवं भेल्दी थाने के पुलिस कर्मी घायल हो गए। पांच थानों की पुलिस एवं उड़नदस्ता टीम ने स्थिति पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

• सात घण्टों तक सड़क रही जाम :

प्राप्त जानकारी के अनुसार गड़खा थाना क्षेत्र के मीठेपुर गाँव राजेश्वर राय के 21 वर्षीय पुत्र राजू कुमार राय अपनी मां छठिया देवी के साथ रसूलपुर सुधा डेयरी फार्म में दूध देकर वापस लौट रहा था। तभी गड़खा की ओर से तेज गति से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने रसूलपुर के समीप युवक को रौंद दिया।जिसमें युवक की मौत हो गई व माँ भी जख्मी हो गई।मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर गड़खा मानपुर मुख्य मार्ग को जाम में कर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने एवं वाहन चालक को कड़ी सजा व विधायक मुनेश्वर चौधरी व सारण डीएम और एसपी को घटना स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।जाम लगने से सड़क की दोनो तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।घटना की सूचना मिलने के बाद गड़खा अंचलाधिकारी मो इस्लाम पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मृतक के परिजन को 20 हजार एवं स्थानीय मुखिया अक्षय सिंह 3 हजार दिए।जैसे ही सीओ वापस लौट रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने सभी राशि तत्काल देने की मांग पड़ अड़ गए। तू-तू मैं-मैं करते-करते बवाल अधिक बढ़ गया।जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।जिसमें सीओ जख्मी हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना,भेल्दी डोरीगंज और खैरा की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण करने की कोशिश में जुट गई परंतु ग्रामीण पुनः आग बबूला हो गए और पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें।खैरा थानाध्यक्ष विकाश कुमार सिंह,भेल्दी थाने के जमादार सन्तोष जयसवाल जख्मी हो गए। सभी का इलाज गड़खा सीएससी में हुआ।

ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने लाठी चटकाई :

आक्रोशित ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ने जब ग्रामीण सीओ से सभी राशि तत्काल मुहैया कराने की मांग कर रहे थे। तभी सीओ ने कहा कि बनिया की दुकान है आप जो बोलेंगे वही करेंगे।उसके बाद पुलिस ने गाली गलौज करते धमकी देते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठी से पिटाई किया एवं पिस्टल दिखा कर धमकाया।जिसके बाद ग्रामीण अपनी आपा खो आग बबूला हो गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। बाद में ग्रामीणों ने एक वीडियो जारी करके सभी घटना के बारे में सोशल मीडिया पर वायरल किया जिसमें ग्रामीणों ने कहा कि स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी के गांव के ही मृतक है परंतु घटना के काफी घंटे बाद भी अभी तक विधायक ,पूर्व विधायक व मुखिया भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचे।