डकैती से पहले खाना खाने आए दोनों परिचितों पर ग्रामीणों का शक
दरौली (सिवान) :
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में राजकिशोर वर्मा के घर गुरुवार की
रात हुई डकैती से कुछ ही क्षण पहले गांव में आई एक बरात में
शामिल होने आए राजकिशोर वर्मा के छोटे पुत्र उपेंद्र वर्मा के दो परिचतों
का आकर राजकिशोर वर्मा के यहां खाना खाना और और खाने के
दौरान उन दोनों की हाव भाव शक के दायरे मे प्रतीत हो रहा है।
पुलिस दोनों परिचित युवकों को ध्यान मे रखकर अनुसंधान करती है
तो शायद डकैती मामले का उद्भेदन संभव हो जाए।
गौरतलब है कि राजकिशोर वर्मा के छोटे पुत्र उपेंद्र वर्मा का बर्तन एवं
ज्वेलरी की दुकान थाना क्षेत्र के पिपरहिया चट्टी पर है। खाना खाने
आए दोनों परिचित पिपरहिया चट्टी के आस पास गांव के है और उपेंद्र का परिचित है।
दोनों परिचितो द्वारा दो दिन पूर्व ही उपेंद्र के गांव रामपुर सरेयां
गांव बरात में आने व उनके घर खाना खाने की बात बताई गई थी।
ग्राामीणों को राज किशोर वर्मा के यहां खाना खाने आए दोनों परिचतों पर शक हो रहा है।
——–




Recent Comments