इoबीoएम , बीवीपैट का दिया गया प्रशिक्षण।
सोनपुर – सोनपुर प्रखंड कार्यालय के समुदायिक भवन में आज मंगलवार को नये बिवीपैट मशीन से वोट डालने की प्रक्रिया को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । जिससे आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रेरक ,जनप्रतिनिधियों ,जीविका , बीएलओ अन्य मतदाताओं को इभीएम और बीवीपैट की जनकारी देने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय से आये मास्टर ट्रेनर धर्मेन्द्र कुमार पांडेय ,सुनील कुमार के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया । मास्टर ट्रेनर ने उपस्थित लोगों को बताया कि बैलेट बटन दबाकर बीवीपैट मशीन से अपने द्वारा दबाये बटन कि संख्या को देखर संतुष्ट होगे । निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में इस नई मशीन को मतदाताओं के समक्ष प्रस्तुत करने जा रही है । जिससे वोटर को अपने केंडिडेट को दिए गए वोट की जानकारी इस बीवीपैट मशीन द्वारा सीधे देखा जा सकता है । जिससे वोटरों को किसी तरह कि असमांजस्य कि स्थिति नही रहे । वोटर पूरी तसल्ली के साथ अपना मत का प्रयोग कर सकेंगे । एक दिवसीय प्रशिक्षण में बहुत ही कम जनप्रतिनिधियों, जीविका , बीएलओ की उपस्थिति रही ।