मढ़ौरा(सारण): बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आह्वान पर सोमवार को हड़ताल के 22वें दिन प्रखंड के बीआरसी से अर्थी जुलूस निकाला और पुरानी स्टेट बैंक के पास मोड़ पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा और विभागीय सचिव का पुतला दहन किया। हड़ताली शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को माने जाने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर शिक्षक नेता सूर्यदेव सिंह, प्रमोद कुमार सिंह समेत कई अन्य भी मौजूद थे।