सीवान की रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पांच बेटियां बिहार स्कूली टीम में शामिल
✍दैनिक खोज खबर ऑनलाइन वेबपोर्टल के लिए श्रीनारद संवाद सेवा

स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुणे में आयोजित राष्ट्रीय अंडर 14 स्कूली फुटबॉल चैम्पियनशिप के लिए घोषित बिहार की 16 सदस्यीय टीम में सीवान / मैरवा के रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पांच बेटियों का चयन किया गया है। इनका चयन पटना के कंकडबाग स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 10 दिवसीय चयन सह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के उपरांत किया गया है। रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के प्रशिक्षक संजय पाठक ने बताया कि इन पांच खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है मधु कुमारी, पायल कुमारी, सिंधु कुमारी, श्रुति कुमारी एवं काजल कुमारी को शामिल किया गया है। ये सभी चयनित खिलाड़ी 14 जनवरी 2018 को टीम के साथ पुणे के लिए रवाना हो गई । जहाँ वे 18 से 24 जनवरी 2018 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी ।




Recent Comments