
मांझी(सारण)। मांझी थाना क्षेत्र के सुधर छपरा गांव स्थित शिव मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने देवी देवताओं को पहनाए गए तीन मुकुट उतार लें गए। साथ ही चोरों ने मन्दिर के समीप स्थित हीरू सिन्हा के बन्द घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की गृहोपयोगी समान चुरा ली। चोरों ने एक साथ दो जगह चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को नींद उड़ा दी है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात शिव मंदिर का ताला तोड़कर देवी देवताओं की तीन मुकुट चुरा ली। बगल में ही स्थित बंद घर में चोरों ने ताला तोड़कर चोरी कर ली। सुधर छपरा निवासी हीरू सिन्हा के बंद घर मे चोर प्रवेश कर उनके मकान में किराये पर रह रहे स्वास्थ्य कर्मी के कमरे का ताला तोड़ कर लगभग आठ हजार रुपये नगद भी चुरा लिए। घटना की रात्रि स्वास्थ्य कर्मी रात्रि ड्यूटी करने अस्पताल गए थे। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। सुबह जब ड्यूटी से लौटकर अपने रूम का ताला खोलकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा हुआ था तथा पीछे से ताला टूटा हुआ था। गृह स्वामी के बाहर रहने के कारण चोरी गए समानों का पता नहीं चल सका है। उधर मंदिर तथा बंद घर मे चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आकोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में स्थानीय शनिचरा बाजार पर गश्ती के लिए चौकीदार को भी तैनात किया गया है। बावजूद इसके चोरों ने घटना को अंजाम देकर पुलिस के साथ साथ ग्रामीणों को भी सकते में डाल दिया है।




Recent Comments