परवेज अख्तर/सीवान
मोदी की शवयात्रा निकाली
सीवान. भाकपा माले छात्र संगठन आइसा और उसके अन्य सहयोगी संगठनों ने शहर में एनआरसी, सीएए और एनपीआर के विरोध में एक प्रतिवाद मार्च निकाला, जो जेपी चौक पहुंचकर एक सभा में बदल गयी. इस दौरान इन संगठनों ने मोदी की शव यात्रा भी निकाली. मोदी सरकार के खिलाफ बोलते हुए आइसा के नेता विकास यादव ने कहा कि एनआरसी और सीएए के साथ एनपीआर देश के मुस्लिमों और दलितों के लिए खतरनाक है. उसने कहा कि मोदी सरकार ने पड़ोंसी देशों से आए लोगों को नागरिकता देने के लिए यह कानून नहीं बनाया है, बल्कि इससे दलितों और गरीबों को भी परेशानी होगी. उसने मोदी सरकार पर देश के संविधान और देश के संघीय ढांचे से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह देश के लिए ठीक नहीं है. उसने कहा कि देश के छात्र नौजवानों को अपने संविधान की रक्षा के लिए मोदी का विराध करना चाहिए. उसने इसे एकमात्र रास्ता बताया. इसके अलावा इनौस जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, सुजीत कुशवाहा ने कहा कि देश की बेरोजगारी और महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य के बारे में मोदी और अमित शाह को सोचना चाहिए. नेताओं ने एनआरसी-सीएए को काला कानून बताया और मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए. नेताओं ने नीतीश कुमार से मांग की कि वह बिहार विधानसभा में इसके खिलाफ प्रस्ताव पारित करें. इस अवसर पर प्रदीप कुशवाहा, जगजितन शर्मा, अरविंद माली, जयशंकर पंडि़त, इंद्रजीत कुशवाहा, राजू राम आदि थे.




Recent Comments