मोहम्मद शहाबुद्दीन के सेशन मामलों की सुनवाई
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
सिवान: मंडल कारा में गठित विशेष अदालत में गुरुवार को राजद के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन दिन के 3 सेशन मामलों की सुनवाई की गई। विशेष अदालत के विशेष न्यायाधीश रणवीर सिंह की अदालत में राजीव रोशन हत्याकांड ,राजीव रोशन हत्याकांड से ही जुड़े पूरक मामले अखलाक एवं चंदन के मामले तथा प्रतापपुर गोली कांड मामले में सुनवाई की गई ।राजीव रोशन हत्याकांड मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से आवेदन दिया गया जिस पर जवाब के लिए अदालत ने बचाव पक्ष के लिए तिथि निर्धारित कर दिया ।अखलाक एवं चंदन के मामले में भी प्रतिवेदन पर सुनवाई की गई। बहुचर्चित प्रतापपुर गोली कांड मामले में आंशिक सुनवाई की गई तथा दो अन्य मामलों में भी संक्षिप्त सुनवाई हुई। अदालत में विशेष लोक अभियोजक जयप्रकाश सिंह सहायक लोक अभियोजक रघुवर सिंह एवं रामराज प्रसाद उपस्थित थे।