गांधी वाचन का प्रशिक्षण शुरू
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को गांधी वाचन को ले दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसका उद्घाटन बीईओ अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित किया। बीईओ अजय कुमार ने बताया कि गांधी कथा वाचन प्रशिक्षण के मध्य विद्यालय रुकुंदीपुुर के शिक्षक अमित कुमार एवं मध्य विद्यालय धनौती के शिक्षक जितेंद्र कुमार पांडेय थे। उन्होंने बताया कि शिक्षक गांधी कथा वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय के बच्चों को चेतना सत्र के दौरान बताएंगे। प्रशिक्षण में 40 शिक्षकों ने भाग लिया




Recent Comments