मोतिहारी: रक्सौल के अहिरटोली में हुए बम कांड के कुख्यात चुन्नू तिवारी व मुकेश सोनी देसी पिस्तौल व शराब की बोतल के साथ गिरफ़्तार  [अतुल कश्यप दैनिक खोज ख़बर मोतिहारी पूर्वी चम्पारण] मोतिहारी: सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास से शनिवार की रात अपराध की साजिश रचते दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में चुन्नू तिवारी व मुकेश सोनी शामिल हैं। 
इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस व शराब की बोतल बरामद किया है। पकड़े गए दोनों बदमाश रक्सौल बम कांड के भी आरोपी हैं। 
दोनों बदमाशों ने रक्सौल के अहिरवा टोला में फायरिग करने एवं बम विस्फोट कर टीमन यादव की हत्या करने की बात स्वीकारी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वे थाना क्षेत्र के छपरा बहास गांव में किसी अपराध की साजिश कर रहे हैं। 
सूचना के बाद थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने अपना जाल बिछा दिया और स्वयं अपराधियों को धर-दबोचने के लिए छपरा बहास पुलिस बल के साथ निकल पड़े। इसी बीच छपरा बहास निवासी चुन्नू तिवारी एवं मुकेश सोनी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 9 अगस्त 2016 को रक्सौल के अहिरटोली में हुए बम कांड में इनकी संलिप्पता है।