
मोतिहारी गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन किया गया
☞अतुलकश्यप संस्थापक सदस्य “दैनिक खोज खबर” मोतिहारी:- पटना स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय पर राजद समर्थकों द्वारा किए गए कथित हमले के विरोध में गुरुवार को भाजयुमो के तत्वावधान में शहर के गांधी चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का पुतला दहन किया गया। मौके वर उपस्थित विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, विधायक प्रमोद कुमार और जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि बिहार में अराजकता एवं अपराध का आलम है। दिनदहाड़े हत्या और लूट आम बात हो गई है। ऐसे लोग अब लोकतांत्रिक संस्थाओं पर भी हमला कर रहे हैं।
पटना की घटना की ¨नदा करते हुए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं राजद सुप्रीमो की ऐसे मामले पर चुप्पी अपराध को समर्थन करने जैसी है। लोकतंत्र में ¨हसा का कोई स्थान नहीं है। बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। नेताओं ने कहा कि जहां तक लालू एंड फैमिली के आय से अधिक संपत्ति का मामला है, जनता को गुमराह नहीं किया जा सकता। पुतला दहन से पूर्व भाजपा के जिला कार्यालय से विरोध मार्च निकाला गया, जिसका नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीरज मिश्र एवं भाजपा महामंत्री मार्तण्ड नारायण ¨सह ने किया। मौके पर मीडिया प्रभारी राजा ठाकुर, अनिरुद्ध सहनी, सुभाष कुशवाहा, राजन मिश्र, अनुपम ठाकरे, पवन कुमार ¨सह, हेमंत झा, आशीष रंजन, अमित श्रीवास्तव, कुणाल ¨सह, अजीत कुमार, राकेश श्रीवास्तव, साहिल कुमार, मनीष राज, रोहित कश्यप, अमन श्रीवास्तव, कुमार गौरव, सुधांशु कमार, शिवम, आशीष आदि मौजूद थे।
सिकरहना,:-ढ़ाका में भाजपा के पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांघी चौक पर सीएम और पूर्व सीएम का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया है। भाजपा कार्यकर्तायों एवं पार्टी कार्यालय पर पथराव को बिहार सरकार की प्रायोजित घटना बताया। साथ ही बिहार सरकार से तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बर्खास्त करने की मांग की गई। मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद, युवा जिलाध्यक्ष पप्पू चौधरी, नगर अध्यक्ष दिलीप सराफ, मनीष मुखिया, घोड़ासहन अध्यक्ष, दरोगा साह, रामसेवक जायसवाल, अरुण मिश्र, उमाशंकर भगत समेत सभी भाजपा नगर मंडल ढाका के कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments