
•कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की हत्या में संलिप्त दो हत्यारे विजय और सूरज को बेतिया पुलिस ने मोतिहारी से गिरफ्तार किया
कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की हत्या संलिप्त दो हत्यारे विजय और सूरज को बेतिया पुलिस ने मोतिहारी से गिरफ्तार कर ली है। ये लोग मोतिहारी जेल में बंद राहुल सिंह के निर्देश पर बबलू दूबे की हत्या किया था। बताते चलें कि गुरूवार को बबलू दूबे की कोर्ट में पेशी के सामय गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अपराधियों ने बबलू दूबे को 5 गोली मारी थी। राहुल के साथी कुणाल ने ली थी हत्या की जिम्मेवारी…
बबलू दूबे को चंपारण के आतंक के रूप में जाना जाता था:- बबलू पर 50 से ज्यादा अपहरण, हत्या और लूट के मामले दर्ज थे। जेल में रहते हुए बबलू पर नेपाल के बड़े व्यवसायी सुरेश केडिया का अपहरण का आरोप लगा था। कहा जा रहा है कि अपहरण के बाद रिहाई से प्राप्त पैसे के बंटवाले को लेकर हुए विवाद के कारण ही उसकी हत्या कर दी गयी थी।
कुख्यात अपराधी बबलू दूबे की हत्या की जिम्मेवारी उनके शूटर रहे कुणाल सिंह ने ली थी:- कुणाल सिंह ने स्वंय फोन कर इसकी जानकारी पत्रकारों को दी थी। कुणाल सिंह ने कहा कि नेपाल के व्यवसायी सुरेश केडिया के अपहरण में जो पैसा मिला था उसका एक रुपया भी हम लोगों को नहीं दिया गया। जबकि मिलने वाले पैसा में से 50 प्रतिशत देने की बात कही गयी थी। इससे नाराज होकर हमने अपने साथियों के साथ मिलकर बबलू दूबे की गोली मारकर हत्या कर दी।
बबलू दूबे का शूटर रहा था कुणाल :-कुणाल सिंह को अपराध की दुनिया में लोग बबलू दूबे के शूटर के रूप में ही जानते हैं। शनिवार को कुणाल सिंह ने बबलू दूबे की हत्या की जिम्मेवारी ले ली है। कुणाल सिंह ने साफ साफ कहा कि बबलू दूबे की हत्या मोतिहारी जेल में बंद राहुल सिंह के साथ मिलकर हमने किया था। वो हम लोगों को सुरेश केडिया अपहरण को अंजाम देने के बदले में प्राप्त राशि का 50 प्रतिश देने का वादा किया था। लेकिन सुरेश केडिया के अपहरण के बाद रिहाई से जो पैसा मिला उसका एक रूपया हम लोगों को नहीं दिया गया।
जबकि राहुल और हमने केडिया का अपहरण करने के लिए 50 से ज्यादा लड़को को इस्तेमाल किया था। घटना को अंजाम देने के बाद पैसा मांगने पर वे जान से मारने की धमकी देते हैं। इस कारण ही हम लोगों ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस को भी इसका ये ऑडियो मिला है।
पैसे की लेने दे लिए हुई हत्या:-बबलू दूबे की हत्या अपहरण के पैसा के लेन देने को लेकर हुई है। बेतिया पुलिस इस मामले में मोतिहारी जेल में बंद राहुल से शुक्रवार को पूछताछ भी की थी। राहुल को बबलू दूबे का सहयोगी बताया जाता है। कुणाल और राहुल के साथ मिलकर ही बबलू दूबे ने नेपाल के व्यवसायी सुरेश केडिया का अपहरण को अंजाम दिया था। अपहरण के बाद रिहाई में मिले पैसा के बंटवारे को लेकर राहुल और कुणाल के साथ बबलू दूबे के विवाद हो गए थे। सूत्रों का कहना इसको लेकर ही बबलू दूबे की हत्या की गयी है।




Recent Comments