*भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने मे पहाड़पुर बीडीओ और स्थानीय जनप्रतिनिधि विफल*
*अब कईसे होई छठ -कहते हुये उदास मन से लौट गयी बृद्ध छठव्रती महिलाएं*
पहाड़पुर पू.च.। प्रखंड मुख्यालय मे मंगलवार को समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत असहाय लोगों को आर्थिक मदद पहुँचाने वाली सरकारी व्यवस्था पर एक वृद्ध महिला कलावती देवी ने उस समय प्रश्न चिह्न लगा दिया।
जब मुख्यालय मे उदास मन से बताई की यहाँ के कागज इधर-उधर करने वाले कर्मीयो के द्वारा दो सौ रूपया ले लिया गया और पैसे देने के बाद भी उस बृद्ध महिला का पेंसन खाता मे नही आया लगभग एक साल से पेंशन से वंचित कलावती देवी आज भी एक-एक पैसा जमा कर मुख्यालय आई महिला का विचार था कि इतने दिनों से दौड़ लगाकर कुछ नही मिला आज मुख्यालय के बाबूओं(कर्मियों) को कुछ पैसे देकर अपना पेंशन की राशि लेकर पर्व को हँसी-खुशी से मना लूंगी।
शायद यह पर्व कलावती देवी के जीवन का अंतिम पर्व हो लेकिन आज भी प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि रंजन के कक्ष के बगल के फर्श पर बैठी कलावति देवी, लखपतिया देवी, नगिया कुकर,पुनदेव राम आदि लोगों का आर्थिक आशा की किरण धुलमिल हो गई।विदित हो कि प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित परसौनी पंचायत के अमवा वृत निवासी कलावति देवी और खैरवा की,नगिया कुअॅर,लाखपति देवी छठ पर्व के अवसर पर लगभग चार दिनों से प्रतिदिन बैंक और प्रखंड मुख्यालय का चक्कर लगा रही हैं।
फिर भी आज तक पेंशन नहीं मिल पाया।बैंक वाले पदाधिकारी कहते है कि आप लोगों के खाते मे पैसा नही आया है,आप प्रखंड मुख्यालय जाए और प्रखंड मुख्यालय आने पर यहाँ के कर्मी कहते है कि मालूम कर रहा हूँ,फिर शाम हो जाता है तो कहते हैं कि कल सुबह में आना। 
इस संबंध मे पहाड़पुर बीडियो रविरंजन कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर गये।