इंडियन यूथ ग्रुप द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच में बनियापुर को हरा मांझी बना विजेता

मांझी (सारण) – इंडियन यूथ ग्रुप द्वारा आयोजित दलन सिंह के मैदान में आयोजित दोस्ताना मैच में बनियापुर को हरा मांझी विजेता बना । रविवार को खेले गये मैच में मांझी पुलिस और बनियापुर पुलिस टीम आमने-सामने थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बनिया पुर ने निर्धारित 16 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाया। जवाब में मांझी ने 11 वे ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मांझी की ओर से सबसे ज्यादा बब्लू ने 4 विकेट लिया। बेस्ट बॉलिंग के रूप में मांझी के बबलू कुमार और बेस्ट बैटिंग का खिताब मांझी के ही मुन्ना खान को दिया गया। जबकि मैन ऑफ द मैच मांझी के चंदन कुमार को दिया गया। आयोजन ग्रुप के संचालन मुज़फ्फर इलियास और अन्य गरमान्य लोग मौजूद थे। जिसमें मांझी के पूर्व थाना प्रभारी अनुज कुमार पांडेय और बनियापुर के पूर्व थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार साह भी मौजूद थे। समिति में मुख्य रूप से डॉक्टर सत्यनारायण यादव, जुबैर खान,शिव शंकर दुबे, संतोष कुमार, इनाम अहमद खान, पवन कुमार सिंह,शैलेश कुमार यादव,मुन्ना साह मैजूद थे।




Recent Comments