शादी करना चाहते थे प्रेमी युगल, नही माने परिजन तो ट्रेन के आगे कूद दे दी जान
दैनिक खोज खबर डेस्क
छपरा सिवान रेलखण्ड के एकमा व दाउदपुर स्टेशनों के बीच एक प्रेमी युगल ने चलती ट्रेन के आगे छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
दाउदपुर स्टेशन के निकट जैतपुर रेलवे क्रॉसिंग पर भटनी से छपरा आ रही सवारी गाड़ी के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने अपनी जान दे दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनो शादी करना चाहते थे, दोनो के परिजनों ने उन्हें समझाया मगर वे नही माने और अंततः परिजनों के विरोध के कारण ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।
ट्रेन के आगे कूदने के कारण प्रेमी युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल युवती को लोगो ने अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ युवती ने भी दम तोड़ दिया।
प्रेमी युगल के इस कदर जान देने के कारण तरह तरह की चर्चाएं लोग करते रहे।