
कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट-
नालंदा जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष राजकुमार पासवान ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, शिक्षा पदाधिकारी के प्रधान सहायक शैलेंद्र कुमार एवं स्थापना शाखा के अमित तिवारी द्वारा संस्कृत शिक्षक रवि प्रकाश सिन्हा को वेतन के अभाव में मृत्यु शैया पर सुलाने का कार्य किए हैं। यह आरोप उनकी पत्नी गीता देवी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को एक पत्र के माध्यम से सुचित किया है। इस आरोप के सम्बन्ध में राजकुमार पासवान ने कहा कि प्रधान सचिव का यह आदेश है कि किसी भी शिक्षक को वेतन वंद करनें का अधिकार किसी भी अधिकारी एंव कर्मचारी को नहीं है फिर भी ये दोनों कर्मी पदाधिकारीयों को गुमराह कर अवैध कमाई के लिए इस तरह का असंवैधानिक कार्य करतें है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मृत शिक्षक जो आता सराय वैदिक साहित्य संस्कृत विद्यालय में कार्यरत थे। उनके परिवार के प्रति सदा खड़ा रहेंगी एंव सुशासन के सरकार के खिलाफ ऐसे कर्मीयों को अविलंब करवाई कि मांग करती है।तथा मृत शिक्षक के आश्रितों को सरकारी नियामों के आलावा 10/लाख मुआवजा कि मांग शिक्षक कोष से करतीं हैं।




Recent Comments