सारण:बनियापुर के कराह गांव के छठ महोत्सव में हर क्षेत्र के हस्तियों का हुआ जमावड़ा
#सैंड आर्टिस्ट अशोक की सामाजिक सरोकार से जुड़ी कलाकृति रहा आकर्षण का केंद्र

बनियापुर (सारण)
बनियापुर के कराह गाव में छठ महोत्सव के रूप में मनाया गया, भोजपुरी कलाकारों का लगा जमघट, नृत्य नाटिका देख भाव विभोर हुए लोग, वही सामाजिक सरोकार से जुड़े बेटी बचाव और दहेज उन्मूलन के सैंड आर्ट को लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा।

सांस्कृतिक सत्र का शुभारंभ एसडीओ मढौरा संजय कुमार राय ने किया । जहां भोजपुरी कलाकार प्रिंस पवन के निर्देशन में आशुतोष सिंह शेर, प्रीतम प्यारे, शैलेश सवारियां, भूषण सिंह, ज्ञानदीप के साथ ज्योति सिंह ज्वाला , शिखा साहनी को एसडीओ ने सम्मानित किया । कलाकारों ने सारी रात अपनी भक्तिमय प्रस्तुति दी । वही गोरखपुर के प्रदीप दिव्या ग्रुप ने मनोरम नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर लोगो को भाव बिभोर कर दिया। वही सेंड आर्टिस्ट अशोक की सामाजिक सरोकार से जुड़ी कलाकृति लोगो के आकर्षण का केंद्र रहा।

इस मौके पर सारण एसपी हर किशोर राय , राकेश निकुम्भ, धुपनारायन सिंह, सूरज कुमार ब्रजेश सिंह,अनुज कुमार , राजेश सिंह और बिपुल आदि लोगो के साथ सत्येंद्र तिवारी, कृष्ण मोहन सिंह सहित हजारो गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।




Recent Comments