
पोखरा पर बने सिढ़ी घाट का विधायक ने किया उद्घाटन
अमनौर/सारण : प्रखंड के धरहरा खुर्द पंचायत के शेखपुरा गांव में लाखों की लागत से पोखरा पर बने सिढ़ी घाट का उद्धाटन स्थानीय विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद फीता काटकर किया. बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान विधायक चोकर बाबा ने कहा कि उक्त पोखरा के किनारे सीढ़ी घाट बनने से छठ व्रतियों को भी छठ पूजा करने मे सहुलियत होगी. उक्त मौके पर मुख्य रूप से मुखिया पति बसंत सिंह, चन्द्रमोहन सिंह, मयंक कुमार सिंह , संतोष सिंह, हरेंद्र सिंह, भोला कुमार, रवि कुमार, विन्देश्वरी सिंह, नीरज यादव,वार्ड सदस्य मोती शर्मा, राजीव सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.




Recent Comments