मांझी विधानसभा क्षेत्र में 2 अरब 83 करोड़ की लागत से बनेगें 59.5 किमी सड़क

👉मांझी विधायक विजय शंकर दूबे ने कहा- मांझी से जलालपुर तक अब सभी सड़कें हो जायेगी पक्की-

✍️मलय कुमार सिंह/जलालपुर (सारण) – मांझी विधानसभा में सड़क निर्माण के लिए दूसरी किश्त भी जारी कर दी गई।कुछ सड़कों का डीपीआर बनाया जा रहा है।वहीं कुछ सड़कों का टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है।इन सड़कों के निर्माण में रुचि दिखाने वाले मांझी विधायक एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय शंकर दूबे ने कहा कि मांझी से जलालपुर तक सभी सड़कों का पक्कीकरण कर दिया जायेगा।सड़क निर्माण सूची से छूट गए जलालपुर की छह महत्वपूर्ण सड़कें भी विधायक श्री दूबे के आग्रह पर ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री शैलेश कुमार ने स्वीकृत कर दिया है।इनमें बसडीला-शाहपुर स्टेट हाइवे चैनपुर से पतिला बाजार तक डेढ़ किमी, एनएच-85 नयका बाजार से सम्हौता पहाड़ी बाबा तक,बलडिहा से मिडिल स्कूल बलडिहा तक,चैनपुर से संवरी गांव के तीन मुहाना तक,बंगरा ट्रेनिंग कालेज से एनएच-101 तक टोले मकनपुरा एवं नगरा सड़क तक तथा जलालपुर से किशुनपुर तक सड़क का नवीनीकरण भी शामिल हैं।

मांझी प्रखंड में होगा इन सड़कों का निर्माण

मांझी – एकमा पथ के बरेजा से दाउदपुर तक 2.25 किमी के लिए 1 करोड़44 लाख, एनएच 85 बनवार से चमरहिया तक 7.5 किमी के लिए 2करोड़ 18लाख,मांझी-बरौली पथ से पांडेय टोला तक 1.26 किमी के लिए 87लाख,ताजपुर से हरिजन टोला तक 0.45 के लिए 34 लाख,एनएच19 से कन्हाई साह के घर से हरिजन टोला तक 1.75 किमी के लिए 1करोड़ 13लाख,मांझी पथ से राजपूत टोला तक 0.39किमी के लिए 29 लाख,मांझी-बरौली पथ धानुक टोली बंगरा नहर तक 2.5किमी के लिए 1करोड़ 59 लाख,कोहड़ा बाजार से गिरी टोला तक 1किमी के लिए 77 लाख,साधपुर से लेजुआर तक 1.5 किमी के लिए 94 लाख,जैतपुर-भटवलिया शिव मंदिर तक 3किमी के लिए 1करोड़ 93 लाख,भटवलिया में ही एक सड़क के लिए 12 लाख,बड़का कुड़वा में सड़क के लिए 51 लाख,गोबरही गांव में सड़क के लिए 65 लाख,मरहां से नटवर गोपी तक 1.5 किमी के लिए 1करोड़ 3 लाख,भभौली से घोरहट 4किमी के लिए 2 करोड़ 4 लाख,बरेजा से ताजपुर तक 5किमी के लिए 2करोड़ 73 लाख,सभदरा से बंगरा तक 3 किमी के लिए 1 करोड़ 8 लाख,भभौली से फरूसहीं तक 3.5 के लिए 1 करोड़ 77 लाख,मांझी से मरहां 5किमी के लिए 2 करोड़ 62 लाख,बलेसरा से समता पार तक 3 किमी के लिए 84 लाख,डुमरी से गौरी तक 3 किमी के लिए 86 लाख,नंदपुर से माड़ीपुर खुर्द तक 2.3 किमी के लिए 56 लाख,नसीरा से खड़हड़िया तक 0.52 किमी के लिए 18 लाख,शीतलपुर से साधपुर तक 1.45 किमी के लिए 46 लाख,कबीरपार से बगोइयां तक 2 किमी के लिए 58 लाख,नसीरा से मैरवा तक 2 किमी के लिए 68 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।इनमें से कुछ सड़कों का डीपीआर बनाया जा रहा है।कुछ सड़क टेंडर प्रक्रिया में है।जिनका निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जायेगा।डीपीआर बनाने के एक महीने के भीतर सभी सड़कों का टेंडर निकाला जायेगा।

इसके पूर्व जलालपुर के 19 सड़कों के निर्माण के लिए सूची जारी की गई थी-

इसके पूर्व मांझी विधानसभा के अंतर्गत आने वाले जलालपुर में भी 19 सड़कों के निर्माण कार्य के लिए सूची जारी की गई थी।विधायक श्री दूबे ने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में एक भी सड़क बिना पक्कीकरण के नहीं रह जायेगा।इसके पूर्व सड़क निर्माण के प्रति रूचि नहीं दिखाई गई थी।