ससुराल आये युवक की संदेहास्पद मौत,झाड़ी में फंदा से लटका मिला शव

मढौरासारण)।गांव में तब कोहराम मच गया जब लोगों को पता चला की ससुराल आया युवक ने फांसी लगा ली है । मामला थाना क्षेत्र के बहुआरापट्टी पंचायत के रेपुरा गांव का है ।
गाव में 20 दिन पहले राजदेव महतों का दामाद अजय महतो आया था और तबसे यही रह रहा था । युवक का शव घर से 300 मीटर की दूरी पर एक झाड़ी में मिला है । सुबह जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई तो लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई । सुचना मिलने पर मढ़ौरा पुलिस ने पहुंचकर मामले की तहकीकात की और शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है । घटना की सूचना पाकर मृतक अजय महतो की बहन और भाई भी पहुंचे थे।
घटना को लेकर मृतक अजय महतो की पत्नी प्रमिला देवी के भाई नीलेश कुमार ने बताया कि 20 दिन पहले उनकी बहन प्रमिला देवी को लेकर उनके जीजा अजय महतो आये थे । उसकी बहन को उसके घर छोड़कर चले गये थे, फिर वह शनिवार की शाम को ही साइकिल से आये थे । बताया कि अजय महतों दिमागी रुप से कमजोर थे जिनका इलाज हाजीपुर में चल रहा था । बीती रात दो बजे के करीब शौच के लिये उठे तो उनके साथ उनका साला नीलेश भी गया था । फिर दोनों लौट कर घर आये और सो गये । इसी दौरान अजय महतों अचानक उठ कर कही चले गये, जब साले नीलेश की आंख खुली और उनको बिस्तर से गायब देखा तो खोजबीन में जुट गया । तभी किसी के द्वारा एक छोटी सी झाड़ी में एक पेड़ पर अपने कपड़े ने लटके शव को देखकर इसकी सूचना दी । जब लटके अजय महतों की पड़ताल की गयी तो उसकी मौत हो चूकी थी । मौके पर पुलिस स्थानीय मुखिया सहित अन्य मौजूद थे ।