सीवान। पूर्वोत्तर रेलवे का वाराणसी मंडल अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सजग है। कर्मचारियों को सभी प्रकार की चिकित्सकीय सेवाएँ हेतु मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, वाराणसी डॉ आर के चौधुरी ने गुरुवार को सीवान दौरा कर सीवान स्वास्थ ईकाई का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने सीवान स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध चिकित्सकीय सुविधाओं एवं जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता का संज्ञान लिया। जिसके उपरांत उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं में आवश्यक उन्नयन का सुझाव दिया।
इसके साथ ही मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने सीवान स्टेशन पर स्थित
दुर्घटना राहत मेडिकल उपकरण यान- स्केल- 2 का भी गहन निरीक्षण किया और दुर्घटना के समय उपयोग होने वाले मेडिकल उपकरणों समेत गहन चिकित्सा तथा प्राथमिक चिकित्सा में उपयोग होने वाली दवाओं एवं पट्टीयों की जाँच की।
उन्होंने सीवान स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय कर्मचारियों के सर्वाधिक स्वास्थ्य परीक्षण पीएमई की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही उन्होंने आवश्यकतानुसार मरीजों को कैसलेस पैथोलाजिकल जाँच की सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश दिया । इसके अतिरिक्त उन्होंने स्थानिय रेलवे कर्मचारी यूनियनों की मांग पर गम्भीर मरीजों को सीधे केन्द्रीय चिकित्सालय पटना रेफर करने का भी निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल चिकित्साधिकारी/सीवान डॉ केशव कुमार,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक राधेश्याम रमन,मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अवधेश कुमार एवं सभी चिकित्सकीय कर्मचारी उपस्थित थे। इसकी जानकारी अशोक कुमार
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी द्वारा दी गई।